MERI FASAL MERA BYORA 2022 ! FASAL PANJIKARAN ! FASAL HARYANA REGISTRATION ! मेरी फसल मेरा ब्यौरा 2022 ! फसल पंजीकरण ! फसल हरियाणा पंजीकरण
INFORMATION
वर्ष 2022 फसल खरीद हेतु राज्य सरकार ने किसान पंजीकरण Meri Fasal Mera Byora Portal के माध्यम से पंजीकरण शुरू कर दिए हैं मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अभी तक केवल 60% किसानों ने ही पंजीकरण कराया है 40% किसान फसल ई-खरीद कूपन पाने के लिए पंजीकरण नहीं कराया वह भी जल्द ही रजिस्ट्रेशन करें। केंद्र सरकार द्वारा समय समय पर जारी दिशा-निर्देश के अनुसार राज्य सरकार किसानों को प्रोत्साहन राशि पोर्टल के माध्यम से देगी।
ABOUT
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा योजना का शुभारम्भ राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है। अब किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता और हर समस्या निवारण एक ही जगह पर हो सकेगा। हरियाणा सरकार ने किसानों की समस्या देखते हुए एक वेबसाइट लांच की है जिसके माध्यम से किसान कृषि संबंधित जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं। Meri Fasal Mera Byora वेबसाइट हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा संचालित है। इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद किसान अपनी फसल सरकारी गोदामों पर भी बेच सकेंगे।
लाभ
- किसान का पंजीकरण , फसल की पंजीकरण और खेत का ब्यौरा एक ही जगह।
- इस ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिये प्राकृतिक आपदा-विपदा के दौरान सही समय पर सहायता दिलाना फसल क्षति के कारण मुआवजा देने में आसानी।
- किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता और समस्या निवारण के लिए एक अनूठा प्रयास है ।
- राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करना ।
- खाद्य ,बीज ,ऋण एवं कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय पर उपलब्ध करवाना |
- कृषि संबंधित जानकारियाँ समय पर उपलब्ध करना |
- सीजन में बोई जाने वाली फसलों की जानकारी।
- CSC वीएलई सभी किसानों की फसलों का ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज करेंगे।
- वीएलई के अलावा किसान अपने स्तर पर खुद इंटरनेट के माध्यम से पोर्टल पर भी अपनी फसलों का ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।
- किसानों द्वारा अपलोड की जाने वाली सूचना किसी अन्य कानूनी क्लेम में प्रयोग नहीं की जा सकेगी।
- पोर्टल पर आने वाली सूचनाओं को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के साथ साझा किया जाएगा।
- इसके अलावा जमाबंदी संबंधी डाटा भी पटवारियों द्वारा सांझा किया जाएगा।
- इससे किसानों की फसलों की खरीद प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
- खरीफ फसलों का ब्यौरा किसान ऑनलाइन दे सकते हैं|
- फसल की बिजाई-कटाई का समय और मंडी संबंधित जानकारी उपलब्ध करना |
- मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानो को सरकारी सेवाओं तथा योजनाओ के बारे में सारी जानकारी मिलेगी जो हरियाणा सरकार द्वारा चलायी जा रही हैं।
DOCUMENT
1. किसान का आधार कार्ड या family ID
2. किसान की बैंक पासबुक
3. माल कि पर्ची या किल्ले न०
4. किसान का फोन न०
PROCESS
- मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर जाएं।

- अब होम पेज पर आपको “पंजीकरण (क्लिक करे)” का ऑप्शन दिखाई देगा। इसपर क्लिक करें इसके बाद अगले पेज पर पहुंच जायेंगे।

- अब आपके सामने इस प्रकार का फॉर्म आ जायेगा यहां अपना मोबाईल नंबर भरें और सर्च करें।

- फिर सर्च करने बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उस OTP को इस तरह का पेज आएगा उसको भरें और जारी रखें पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके सामने पंजीकरण का फॉर्म खुल जायेगा । पंजीकरण फॉर्म चार चरणों में पूरा होगा। यहां आपको पूरा विवरण देना होगा।

- पहला चरण पूरा करने के बाद जारी रखें पर क्लिक करें। आप अगले पेज पर पहुंच जायेंगे।

- यहां आपको अगर आप अपने खेत का मुरब्बा /खसरा संख्या जानते हैं तो जहां यहां क्लिक करें लिखा है उसपर क्लिक करे।
- अगर आपको अपने खेत का मुरब्बा /खसरा संख्या मालूम नहीं है तो जमींन के मालिक के नाम से सर्च करें पर क्लिक करें अपने खेत का मुरब्बा /खसरा संख्या पता क्र सकते हैं।
- उसके बाद आपके सामने दूसरा चरण आएगा फसल का विवरण जिसमे आपको अपनी फसल से सम्बंधित जानकारी भरनी होगी ।
- तीसरे चरण में बैंक विवरण का फॉर्म आएगा जिसमे आपको अपने बैंक अकाउंट से जुडी सभी जानकारी भरनी होगी।
- अंतिम चरण में मंडी /आढ़ती का विवरण भरना होगा इस तरह सारी जानकारी भरने के बाद आपको फॉर्म सबमिट करना होगा इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।
- पंजीकरण करने के बाद आपको पंजीकरण आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा । जिसकी सहायता से आप इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है ।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऐसे प्रिंट करें ?
आवेदक के द्वारा आवेदन किये गए पंजीकरण फॉर्म का प्रिंट प्राप्त करने के लिए नीचे बताई गयी प्रक्रिया को फॉलो करें।
- पंजीकरण फॉर्म प्रिंट करने के लिए आवेदक को fasal.haryana.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करना होगा।
- वेबसाइट में प्रवेश करने के अंतर्गत होम पेज में किसान अनुभाग के लिंक में क्लिक करें।
- अगले पेज में आवेदक को पंजीकरण प्रिंट हरियाणा के लिंक में क्लिक करना है।
- next page में आवेदक को पंजीकरण फॉर्म प्रिंट करने के लिए अपना नाम ,मोबाईल नंबर ,और बैंक अकाउंट नंबर को दर्ज करना है।

- सभी विवरण दर्ज करने के बाद प्रिंट करें के ऑप्शन में क्लिक करना है।
- इसके पश्चात पंजीकरण फॉर्म से संबंधित सभी विवरण आपकी स्क्रीन में प्रदर्शित हो जायेगा।
- आप इस विवरण का आसानी से प्रिंट प्राप्त कर सकते है।
IMPORTANT LINKS
रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रिंट करें
अपना बैंक का विवरण बदलें
MERI FASAL MERA BYORA 2022 ! FASAL PANJIKARAN ! FASAL HARYANA REGISTRATION ! मेरी फसल मेरा ब्यौरा 2022 ! फसल पंजीकरण ! फसल हरियाणा पंजीकरण



