जानकारी
अगर आप कावड़ लाने की सोच रहे हैं या हरिद्वार जा रहे हैं तो असुविधा से बचने के लिए अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। इस बार उत्तराखंड पुलिस ने शिव भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुवे पोर्टल पर पंजीकरण करने का आग्रह किया है।
LINK
फायदे
पंजीकरण से पुलिस को अनुमान हो जायेगा कि कितने सुरक्षा कर्मी कहाँ तैनात करने हैं।
अगर किसी शिव भक्त के साथ कोई दुर्घटना हो गई तो उनको पहचानना आसान हो जायेगा।
आवश्यकता पड़ने पर जल्दी मदद पहुंचाई जा सकेगी।
शिव भक्तों की आड़ में गलत धंधा करने वालों की पहचान जल्दी हो पायेगी
उचित मैडिकल व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सकेगी
अवैध कार्यों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
जरुरी तिथि
हरिद्वार जाने से पहले अपना पंजीकरण जरूर कराएं
तरीका
सबसे पहले ऊपर दिए गए link पर click करें
आगे अपना फोन न० भरें एवं otp अपने फोन पे भेजकर यहाँ दर्ज करें
आगे बेसिक डिटेल में अपना नाम , पिता जी का नाम एवं आधार कार्ड दर्ज करें।
आगे एड्रेस डिटेल में अपना पूरा पता दर्ज करें पुलिस स्टेशन के साथ।
आगे emergency CONTACT DETAIL में अपने परिवार के किन्ही दो सदस्यों के फोन न० दर्ज करें
आगे ट्रेवल्स डिटेल में अपनी जाने एवं वापिस आने की तिथि दर्ज करें , एवं साथ जाने वालों की संख्या दर्ज करें
उसके बाद अपनी गाड़ी का प्रकार एवं गाड़ी का न० दर्ज करें
और अंत में रजिस्टर पर क्लिक करें
हम आपकी क्या मदद कर सकते हैं
अगर आप ये पंजीकरण नहीं कर पा रहें है तो , कोई बात नहीं, अपना आधार कार्ड , गाड़ी का प्रकार , गाड़ी का न० , अपना फोन न० , दो अन्य परिवार के सदस्यों के फोन न० , अपना पता , हरिद्वार जाने एवं वापिस आने की तारीख , कितने व्यक्ति आपके साथ आएंगे उनकी संख्या इत्यादि जानकारी हमे निचे दिए लिंक पर भेजें। हम आपका पंजीकरण कर देंगे।
ये शिव भक्तों के लिए निशुल्क सेवा है।
कावड़ पंजीकरण 2022 | KAVAD REGISTRATION 2022


